फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे भूप्पी राणा और बंबीहा गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद, रायपुररानी में माइनिंग की गाड़ी पास करवाने के लिए चलाई थीं गोलियांदोनों की पहचान गांव पारवाला पंचकूला और अंबाला निवासी के रूप में हुई है, दोनों पर मोहाली, पंचकूला और अंबाला में कई केस दर्ज हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने भूप्पी राणा और बंबीहा गैंग के दो शार्प शूटरों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पहले भी आरोपियों ने रायपुररानी में बिना रॉयल्टी के माइनिंग की गाड़ी पास करवाने के लिए गोलियां चलाई थीं। दोनों पर पंचकूला, मोहाली और अंबाला में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान गुरचरण गांव पारवाला पंचकूला और हरसिमरन जिला अंबाला निवासी के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच-26 के इंस्पेक्टर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भूप्पी राणा और देविंदर बंबीहा गैंग के शार्प शूटर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शामटू गांव के समीप किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। चेकिंग के दौरान आरोपी गुरचरण के जेब से देशी लोडेड पिस्टल और हरसिमरन की जेब से कारतूस मिले हैं।

मई 2022 में हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मई 2022 में रायपुररानी में बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां चलाने के लिए माइनिंग ठेकेदार के कर्मचारी पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों जमानत पर जेल से बाहर आ गए। इसके बाद फिर किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके गैंग और प्लानिंग के बारे में पता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरोपी हरसिमरण सिंह उर्फ सीमू जिला अंबाला निवासी के खिलाफ दर्ज मामले
- 10 अप्रैल 2019 को थाना नारायणगढ़ अंबाला में हत्या का प्रयास में केस दर्ज
-12 जुलाई 2019 थाना बलदेव नगर अंबाला में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज
-11 मार्च 2020 थाना फेस-8 मोहाली पंजाब में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
-26 अप्रैल 2020 थाना चंडीमंदिर पंचकूला में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस
- 7 मई 2022 थाना रायपुररानी पंचकूला में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
-21 जनवरी 2023 थाना चंडीमंदिर पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

-गुरचरण सिहं उर्फ गुन्ना गांव पारवाला रायपुररानी के खिलाफ केस दर्ज
- 10 अप्रैल 2019 थाना नारायणगढ़ अंबाला में हत्या का प्रयास में केस दर्ज
-1 जुलाई 2019 को थाना बलदेव नगर अंबाला में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज
-11 मार्च 2020 थाना फेस-8 मोहाली पंजाब में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
-26 अप्रैल 2020 को थाना चंडीमंदिर पंचकूला में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
- 21 जनवरी 2023 को थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें