फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर के गोदाम से 1.62 करोड़ रुपये की सरसों गायब, तीन कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के कलानौर स्थित एक गोदाम में जांच के दौरान सरसों की 6512 बोरियां गायब होने का मामला सामने आया है। सरसों की कीमत करीब 1.62 करोड़ रुपये आंकी दा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर प्रबंध निदेशक अशोक कुमार शर्मा द्वारा सख्त निर्णय लेते हुए सरसों की बोरियों की हेराफरी में संलिप्त जिला प्रबंधक जेएस नारा, प्रबंधक राजेश दिसोदिया और गोदाम कीपर राजेश ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, गोदाम कीपर राजेश ग्रेवाल एवं एसआईएस सिक्योरिटी ऐजेंसी के खिलाफ कलानौर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था ताकि स्टॉक की इस हेराफेरी में शामिल लोगों और चूकों को इंगित किया जा सके। समिति ने गोदाम की जांच के उपरांत अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें उसने गोदाम से सरसों की 6000 से भी अधिक बोरियों के गायब होने की रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि निगम के मुख्य सतर्कता अधिकारी को मामले की आगे की जांच के सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें