पंचकूला। श्री कामधेनु गोग्रास सेवा ट्रस्ट ने पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को 51 पौधे लगाए। ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम गर्ग ने बताया कि अभियान के तहत कुल 511 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ लोगों को पौधे बांटे भी जाएंगे। तरसेम गर्ग ने कहा कि हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में पांच पेड़ जरूर लगाने चाहिए। अभी तक ट्रस्ट 111 पौधे लगा चुका है। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट गोमाता के लिए पंचकूला के सभी सेक्टरों से हर रोज ई-रिक्शा से गोग्रास एकत्रित कर गोशाला भेजता है। पर्यावरण के साथ गरीब बच्चों को निशुल्क प्राथमिक शिक्षा, शहर को प्लास्टिक मुक्त करना और लोगों को जागरूक करना, पानी की बचत को लेकर लोगों को जागरूक करना, रेडक्रॉस में बुजुर्गों की सहायता करना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान बालकृष्ण बंसल, सज्जन जिंदल, विकास गोयल, सोमनाथ दीवान, भगवान दास गोयल, अजय नारायण गोयल, अभिषेक सिंगल के अलावा ट्रिब्यून विहार के पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाए।