फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लेख प्रतियोगिता में मुस्कान और ड्राइंग प्रतियोगिता में ओम प्रकाश रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ (हरकोफेड) की ओर से पीएमश्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला में लेख, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें जिले के नौ राजकीय स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हरकोफैड की शिक्षा अनुदेशिका निधि मलिक ने बताया कि लेख प्रतियोगिता महिला सशक्तीकरण और युवा उत्थान में सहकारिता की भूमिका पर आधारित थी। पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता समुदाय के प्रति निष्ठा विषय पर केंद्रित थी। इसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट, कालका, नानकपुर, पिंजौर, बिटना, सकेतड़ी, रामगढ़, सेक्टर-6 और सेक्टर-15 के करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
लेख प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी केदार नाथ ने निभाई। पेंटिंग व ड्राइंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 की प्रोफेसर अनीता और सेवानिवृत्त प्राध्यापक मिनी पुरी रही।
विज्ञापन

लेख प्रतियोगिता के विजेता
लेख प्रतियोगिता में सेक्टर-15 स्कूल की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, सकेतड़ी स्कूल की छात्रा शिवानी ने दूसरा स्थान, नानपुर स्कूल की छात्रा शान्या ने तीसरा स्थान और सेटर-6 की छात्रा गरिमा और रामगढ़ स्कूल की छात्रा सृष्टि गिरी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता
ड्राइंग प्रतियोगिता में पिंजौर स्कूल के छात्र ओम प्रकाश ने प्रथम, कोट स्कूल की छात्रा समता ने दूसरा, बिटना स्कूल की छात्रा मुस्कान ने तीसरा और पिंजौर स्कूल की छात्रा आयशा व कालका स्कूल की छात्रा आकृति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
इसमें प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 700 रूपये, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 200 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरकोफेड के स्टाफ लिपिक शमशेर, अनीता व अनुराधा ने अहम सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें