पंचकूला। पंचकूला के एक होटल में पुराने और नए गीतों का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अशोक गुप्ता (दृष्टि आई हॉस्पिटल, पंचकूला) और विशेष अतिथि डॉक्टर गुरप्रीत मावी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. अर्जुन गुप्ता, संजीत शर्मा और सुनीता धीमान मौजूद थे।
कार्यक्रम के आयोजक जय भगवान कंबोज ने बताया कि वे ट्राई सिटी क्षेत्र में कई वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य नए कलाकारों को मंच प्रदान करना है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस बार के आयोजन में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई कलाकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में गायक कलाकार पलविंदर जिलेदार, एमएल ढांड, सुप्रिया, अनीता, रुतबी, रेखा, मीनाक्षी, सोनिया, किरण ग्रोवर, सत्यापति, आरसी दास, स्वामी बागवान, जगतार, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, विनय कुमार, कंवल बक्शी, डॉ. शशिकांत, डॉ. आरपी बंसल, एमएल आहूजा, डॉ. राजू धीर, डॉ. संजीत, नीलम सोढ़ी, गुरदीप सिंह, महिंदर रिहाल, हरदीप अटल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से पुराने गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम में मौजूद सभी ने संगीत का भरपूर आनंद लिया।