फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एंट्री फीस बढ़ोतरी पर नगर सुधार सभा का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हिमाचल प्रदेश में वाहनों की एंट्री फीस बढ़ाने के फैसले को लेकर नगर सुधार सभा ने कड़ा विरोध जताया है। सभा का कहना है कि यह फैसला बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

नगर सुधार सभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। सभा के प्रधान जगपाल सिंह, उपाध्यक्ष विक्रांता, महासचिव निष्काम चतरथ, सचिव डॉ. जरनैल सिंह, वित्त सचिव डॉ. सीमा गुप्ता और संगठन सचिव सुखविंदर बिट्टू सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि एंट्री फीस में कई गुना बढ़ोतरी करना आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है।
उन्होंने कहा कि खासकर प्रवासी हिमाचलियों और बाहरी वाहनों पर अधिक शुल्क लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सभा ने मांग की है कि छोटे वाहनों पर टैक्स माफ किया जाए या इसे पहले की तरह कम रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने हिमाचल सरकार से इस फैसले पर दोबारा गंभीरता से विचार करने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें