फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नगर निगम रखेगा 400 नए कर्मचारी, सुधरेगी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी के कारण चरमराई व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने टेंडर लगाकर करीब 400 कर्मचारियों को रखने का प्रस्ताव पास किया है। शुक्रवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति ने बैठक में प्रस्ताव को पास करके एक सप्ताह में टेंडर अलाट करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम लगभग 2.37 करोड़ रुपये का टेंडर तीन माह के लिए लगाएगा। इसके अंतर्गत 375 सफाई कर्मचारी और 15 सुपरवाइजर काम पर रखे जाएंगे।
नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने टेंडर का प्रस्ताव रखा। बैठक में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने, पृथक्करण और प्रसंस्करण स्थल तक परिवहन का पांच वर्ष तक का टेंडर प्रस्तुत किया गया। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने 9.35 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच वर्ष के लिए 46 करोड़ 70 लाख रुपये का टेंडर लगाने को मंजूरी दी। अब यह टेंडर मंजूरी के लिए निदेशक शहरी निकाय विभाग के पास भेजा जाएगा। इसी प्रकार रोजाना एकत्रित होने वाले म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट की प्रोसेसिंग के लिए नया टेंडर लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 10 वर्ष का टेंडर 56.95 करोड़ रुपये का प्रस्तुत किया, लेकिन महापौर ने इस टेंडर को 10 वर्ष के लिए लगभग 42.75 करोड़ रुपये की मंजूरी देकर निदेशक शहरी निकाय विभाग को भेजने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चंडीकोटला वार्ड नंबर-16 में बरसाती नाला पर पुलिया के निर्माण के लिए 70 लाख 63 हजार रुपये की मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर-19 में गांव मोगीनंद फिरनी से श्मशान घाट तक बरसाती नाले पर पुलिया निर्माण के लिए अधिकारियों द्वारा 2 करोड़ 43 लाख रुपये के टेंडर लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर, एसई विजय गोयल, एक्सईएन अजय पंघाल, सीनियर अकाउंट अधिकारी विकास कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें