पंचकूला। शहर के हिंसक कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए नगर निगम ने एक योजना बनाई गई है। यह निर्णय शुक्रवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता और निगम आयुक्त सचिन गुप्ता की मौजूदगी में फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में लिया गया। इसमें हिंसक कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए टेंडर को मंजूरी दी गई। इस दौरान बैठक में शहर के हिंसक कुत्तों के व्यवहार परिवर्तन करने और उन्हें एडॉप्ट करने पर चर्चा हुई। इसका टेंडर शुक्रवार को अप्रूव कर दिया गया है और टेंडर की लागत 79.20 लाख रुपये है। महापौर ने बताया कि जितने भी शहर के हिंसक कुत्ते जो लोगों को काटते हैं उनका टेंडर लगा दिया गया है ताकि हिंसक कुत्तों के व्यवहार में चेंज किया जा सके। महापौर ने बताया कि 15-15 दिन के अंदर रोटेशन वाइज 200-200 कुत्तों को पकड़ा जाएगा और उनका व्यवहार सुधारने के बाद जहां से भी उस कुत्ते को उठाया गया था, वहीं पर छोड़ दिया जाएगा।
शहर में दो सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर खुलेंगे
बैठक में नए सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का मुद्दा भी पास किया गया। एमडीसी और सेक्टर-21 में नए सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की तैयारी में नगर निगम है। जहां लोग डेथ, बर्थ, मैरिज सर्टिफिकेट, हाउस टैक्स के काम, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग करवा सकेंगे। इसकी 81 लाख 60 हजार रुपये की एडमिन अप्रूवल बैठक में दे दी गई है। अभी शहर के अंदर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर की 9 सीट्स सेक्टर 4 कार्यालय में है और तीन सीट सेक्टर-26 कम्युनिटी सेंटर में है। महापौर ने बताया कि अब दो और जगह नगर निगम सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर खोलने जा रहा है जिसे मिलाकर अब 17 सीटों पर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का काम होगा।
सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत पर खर्च होंगे 55.83 लाख रुपये
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा की मेंटेनेंस के टेंडर को कमेटी ने 55.83 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी। शहर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का काफी समय से एनुअल मेंटेन का कांट्रेक्ट नहीं दिया जा रहा था। महापौर ने बताया कि मोबाइल टॉयलेट का टेंडर खत्म होने वाला था। उन्होंने बताया कि 225 सीट नगर निगम के पास मोबाइल टॉयलेट के हैं और मोबाइल टॉयलेट को लेकर 64 लाख रुपये के टेंडर की एडमिन अप्रूवल आज फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी ने दे दी है।
बागवानी वेस्ट उठाने के लिए 15 ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी
बैठक में बागवानी वेस्ट के उठान को लेकर 15 ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने का मुद्दा पास हुआ। महापौर ने बताया कि शहर में पड़े हुए बागवानी वेस्ट के उठान करने को लेकर नगर निगम ने 15 ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के लिए आज बैठक में 1 करोड़ 35 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। महापौर ने कहा कि जल्द ही लोगों को बागवानी वेस्ट से निजात मिलेगी। निगम के पास खुद की 15 ट्रैक्टर ट्रॉली दो से तीन महीना में होगी और इससे पूरा का पूरा हॉर्टिकल्चर वेस्ट सही तरीके से उठ पाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक नई ट्रैक्टर ट्राली नगर निगम के पास नहीं आ जाती तब तक नगर निगम किराए पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर काम चलाएगा और हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बैठक में कमेटी के सदस्य पार्षद सुनीत सिंगला, पार्षद गुरमेल कौर, संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ऋचा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, एसओ विशाल, एक्सईएन प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, अजय पंघाल, एसडीओ अजय गौतम, जेडटीओ आकाश कपूर, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, एपीओ पुनीत बंसल, सुशील उपस्थित रहे।