फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पंचकूला को चीफ इंजीनियर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला को चीफ इंजीनियर मिल गया है। अंबाला के चीफ इंजीनियर महीपाल सिंह को पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंप गया है। चीफ इंजीनियर का पद मिलने से अब 2.50 करोड़ रुपये तक के प्रोजेक्ट की मंजूरी पंचकूला मुख्यालय से लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी तक 50 लाख रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट तभी पास होते थे, जब मुख्यालय मंजूरी देता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अर्बन लोकल बॉडीज विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने यह आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल लंबे समय से प्रयास कर रहे थे कि नगर निगम को चीफ इंजीनियर मिल जाए। वह कई बार विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रख चुके थे। अब तक तो 51 लाख के किसी प्रोजेक्ट के लिए भी पंचकूला मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ती थी। 50 लाख रुपये तक के काम की टेक्निकल मंजूरी की पावर एसई के पास है। कमिश्नर के पास हालांकि एक करोड़ रुपये तक के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की पॉवर है, लेकिन वह सिर्फ प्रशासनिक मंजूरी दे सकते हैं।
यह फाइल भी टेक्निकल स्वीकृति के लिए पंचकूला अर्बन लोकल बॉडिज विभाग में जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम हाउस अगर 2.50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी दे देता है, तो यहीं पर सभी काम हो जाएगा। चीफ इंजीनियर मिलने का एक और फायदा यह होगा कि नगर निगम छोटे-छोटे समान काम के लिए अलग-अलग टेंडर लगाता है। पंचकूला में इस समय सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल, एक्सईएन प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, जसवंत कुमार के अलावा एसडीओ राजेश चंदेल और राजकुमार, चार जेई नियमित है।
विज्ञापन

तीन एसडीओ हरेंद्र सेठी, एसएस ढांडा, एमपी शर्मा कांट्रेक्ट पर कार्यरत हैं। इसके अलावा 12 एपीओ भी सेवाएं दे रहे हैं। महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि चीफ इंजीनियर मिलने के बाद 2.5 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए अर्बन लोकल बाडिज विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चीफ इंजीनियर स्तर पर ही मंजूरी मिल पाएगी। उन्होंने चीफ इंजीनियर पंचकूला नगर निगम को देने के लिए सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें