फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मिसेज बेक्टर्स पंजाब में 400 करोड़ का करेगी निवेश, प्रोसेसिंग यूनिट करेगी स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज राजपुरा इकाई में अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अरोड़ा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब की नई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के कारण राज्य ने निवेश आना शुरू हो गया है। प्रमुख औद्योगिक समूह क्रीमिका और जेएल ओसवाल ग्रुप ने केवल दो दिन में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है। वर्ष 2026 में लगभग 2,100 करोड़ रुपये की बिक्री करने वाली प्रमुख फूड प्रोसेसिंग कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज भारत में अपने नौ यूनिटों में बिस्कुट, ब्रेड, बेकरी उत्पाद और फ्रोजन फूड का उत्पादन करती है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुप बैक्टर ने कहा कि नया निवेश कंपनी को और मजबूत करेगा तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करेगा। अरोड़ा ने कहा कि जेएल ओसवाल ग्रुप ने अगले तीन वर्षों में पंजाब में लगभग 1,550 करोड़ का निवेश करने की योजना की घोषणा की है। यह निवेश नई नीति के तहत पंजाब के विकसित होते व्यावसायिक वातावरण में समूह के विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें