चंडीगढ़। पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने सांसद निधि व व्यक्तिगत दान से पंजाब बाढ़ राहत के लिए कुल पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
डॉ. साहनी ने घोषणा की कि वे बाढ़ बचाव कार्यों के लिए उन्नत नौकाओं और नदी से गाद निकालने के लिए आधुनिक मशीनों की खरीद के लिए राज्य आपदा राहत बल को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। उनकी संस्था सन फाउंडेशन, जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। वे सीमांत किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए उर्वरक, बीज, कीटनाशक आदि जैसे कृषि इनपुट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने केंद्र से 10 हजार करोड़ के बाढ़ राहत पैकेज की मांग की है।