फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : एचएमटी बंद करने के विरोध में काला दिवस मनाकर संघर्ष समिति ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। एचएमटी ट्रैक्टर प्लांट को बिना किसी नीति के बंद करने के विरोध में एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को प्रदर्शन कर पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्लांट बंद होने के पांच साल बीतने पर संघर्ष समिति ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाकर एचएमटी मेन गेट पर फैक्टरी के प्रभावित कर्मचारियों समेत अन्य संगठनों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक विजय बंसल की अगुवाई में पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक कालका प्रदीप चौधरी, राजपा, आप, बीएसपी, किसान यूनियन, बार एसोसिएशन कालका के पदाधिकारियों समेत अन्य लोग इस प्रदर्शन मे शामिल हुए। सभी लोगों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने 27 अक्टूबर 2016 को एचएमटी पिंजौर के ट्रैक्टर प्लांट को बिना किसी नीति और योजना के बंद करके हजारों लोगों का रोजगार और रोटी छीनने का काम किया है। प्रदर्शन में ट्रैक्टर प्लांट को दोबारा शुरू करवाने, नया उद्योग लगाने की मांग प्रमुख थी।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संरक्षक विजय बंसल ने कहा कि एचएमटी और सरकार की मिलीभगत से पहले एचएमटी को बंद किया गया। अब सरकार द्वारा जमीन को खुर्द बुर्द करने के लिए अपर्याप्त और गैर संबंधित प्रोजेक्ट लगाने को स्वीकृति दी गई। प्रदेश की जनता के पैसे को बर्बाद करने के लिए और कारपोरेट मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया है। एचएमटी को बिना किसी योजना के ही बंद किया गया। इससे आज लाखों लोग प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब एचएमटी परिसर में रह रहे कर्मियों को किराया न देने पर निकालने के आदेश हुए थे, उस पर भी हाईकोर्ट से रोक लगवाने का काम किया गया है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को भी सम्मान भत्ता और पेंशन दिलवाने के लिए हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ी जा रही है। इसके साथ-साथ एचएमटी के 150 कर्मचारियों की लड़ाई भी मजबूती से लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार विफल साबित हुई
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा के देश और प्रदेश में शासन के सात वर्ष से ज्यादा पूरे हो गए हैं जोकि पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। एक तरफ जहां सरकार मेक इन इंडिया व स्किल्ड इंडिया की बात करती है, वही विश्वस्तरीय भारतीय उत्पादों और उद्योगों को बंद करने में कोई कसर नही छोड़ रही। 32 ऐसे पीएसयू को बंद करने का काम किया गया, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं। विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने कहा है कि वह निरंतर विधानसभा की पटल पर व अन्य जगह इस मामले को उठाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार को आमजन से कोई सरोकार नहीं है। संरक्षक विजय बंसल और तमाम सदस्यों द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है। पंचकूला से पिंजौर सेब मंडी शिफ्ट करने की मांग और दावा करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। यहां सेब की पैदावार नहीं है, स्थानीय किसानों व लोगों को इसका कोई लाभ नहीं है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेखा शर्मा, संजीव राजू, राजपा से बलवान ठाकुर, प्रवीण हुड्डा, सवर्ण सिंह, हरप्रीत सिंह, ईश्वर सिंह, बसपा से हलका प्रधान राम सरूप, किसान यूनियन से कर्म सिंह, राजिंदर कौर व गुरजंट सिंह, आरके वैद, अरविंद, धर्मपाल सिंगला, अछरू राम, बहादुर राणा, दयाल, इंद्रवीर, सजल बंसल, सूरज भान दहिया, सुमित्रा, बार एसोसिएशन कालका के प्रधान हरभजन राणा, रामवीर पांचाल, बलबीर सिंह गुरे, समय सिंह, वीरेंद्र राणा, अयूब खान, युधिष्ठिर शर्मा, गुरदास, अजय प्रकाश बबल, बलबीर रेटगढ़िया, रूप चंद, लाभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें