फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : आस्था पर शुल्क लगाया तो करेंगे भूख हड़ताल, संगठनों ने मंदिर के बाहर चलाया हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन सौंपने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा प्राचीन श्री काली माता मंदिर में हवन, जागरण पर शुल्क बढ़ाने और वाहनों पर शुल्क लगाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ अब राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठन इसका विरोध करने लगे हैं। रविवार को काली माता मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप विश्व हिंदू परिषद बजरंग और स्थानीय लोगों ने मंदिर में लगाए नए नियमों के विरोध स्वरूप हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेश धीमान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवंश मल्होत्रा, बजरंग दल जिला संयोजक संजय कुमार, गीतेश शर्मा, विकास कुमार, विशाल शर्मा, नरेंद्र सिंह रावत, कालका प्रसाद, दलवीर, शुभम शर्मा, अजय शर्मा, गुलशन राय, संतोष शर्मा, सुनीता वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरेश धीमान और रघुवंश मल्होत्रा ने कहा कि यदि बोर्ड ने जल्द अपना फैसला वापस नही लिया तो नवरात्र में मंदिर के बाहर भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मंदिर में लगाए शुल्कों के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है, इसमें लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा जारी किया यह एक तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में दुकानदारी वाले नियम किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द इन नए नियमों के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें