फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भी थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन के तीन संगठन हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा सीटू संघ का आंगनबाड़ी वर्कर्स को समर्थन मिला है। धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रदर्शन कर कहा कि धरनास्थल का शौचालय टूटा हुआ है। इसे अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

धरने में ब्लाक पिंजौर की वर्कर्स और हेल्परों ने हिस्सा लिया। धरना जिला प्रधान शारदा रत्न की अध्यक्षता में दिया गया। धरने का संचालन उषा शर्मा ने किया। उन्होंने हरियाणा सरकार पर निशाना साधकर कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 2017 की घोषणा आज तक लागू नहीं हो पाई है। वर्कर और हेल्पर का भत्ता नहीं दिया जा रहा है। धरने में आरती, शशी, सीमा, उमा, पूनम शर्मा, हीरा, रंजना, सुदेश सुनीता पाल, माया रानी, रंजना रानी, ऊषा शर्मा, सुनीता शर्मा ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने बातचीत का रास्ता न अपनाया तो यह धरना तेज कर सभी सेक्टरों में थाली, चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में सैकड़ों वर्कर और हेल्पर शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें