फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑटो चालक से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 में दिनदहाड़े वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। ऑटो चालक से दो अज्ञात युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-19 निवासी ऑटो चालक महावीर सिंह रविवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच खाना खाने के बाद ऑटो स्टैंड पर खड़ा था और मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था। इसी दौरान पीले क्वार्टरों की ओर से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। छीनाझपटी के बाद आरोपी अंडरपास फेज-1 की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना चौकी सेक्टर-19 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें