फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबरवाला। पंचकूला-बरवाला मार्ग पर स्थित बरवाला सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गुरप्रीत निवासी टिब्बी (जिला पंचकूला) मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरवाला से अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सब्जी मंडी के पास पहुंचा, पंचकूला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गुरप्रीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट आई।
घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाला पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट पहना होता तो सिर की चोट से बचाव हो सकता था। हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें