फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली गईं माता, अगले साल फिर आएंगी

Tue, 15 Oct 2013 01:41 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
घग्गर नदी के तट पर सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिाएं विसर्जित कर दी गईं। ट्राई सिटी के विभिन्न इलाकों से प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु यहां आए थे।
विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर 5, 20 और चंडीगढ़ कालीबाड़ी की मां दूर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।

सिटी ब्यूटीफुल से पहुंचे सैकड़ों बंगीय परिषद के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ माता को विदा किया।

प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए शाम चार बजे से ही भक्तों का घग्गर नदी के पास पहुंचना शुरू हो गया था। सूर्यास्त से एक घंटा पहले तक अधिकांश पंडालाें की प्रतिमाएं नदी के तट पर पहुंच चुकी थीं।

मां के पूजन के बाद सभी ने भक्ति संगीत पर जमकर डांस किया। नदी तट पर पहुंची सुहागिन महिलाओं ने मां दूर्गा का चढ़ा सिंदूर एक-दूसरे को लगाया और आपस में गले मिलीं।  
विज्ञापन


ऐसे करते हैं मां को विदा
बंगीय परिषद के सैकड़ों सदस्य सुबह मां दूर्गा का पूजन करते हैं। इसके बाद सभी महिलाएं सिंदूर, पान कसैली और मिठाई मां दूर्गा को अर्पित करती हैं।

उसके बाद मां को चढ़ा हुआ सिंदूर सभी सुहागन महिलाएं एक।दूसरे को लगाती हैं और मुंह मीठा कराती हैं। इसके बाद वह मां को बधाई देती हैं। 27 सालों से बंगीय परिषद के सदस्य यहां पर दूर्गा पूजन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें