बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रहने वाली मीणा शर्मा का दाएं हाथ का अंगूठा चारा काटने वाली मशीन में आने के बाद पूरी तरह से अलग हो गया था।
विज्ञापन
परिवार मीणा को अलकेमिस्ट हॉस्पिटल ले आया। तब तक करीब नौ घंटे बीत चुके थे, लेकिन डॉ. हरप्रीत सिंह बक्शी ने रीकंस्ट्रक्टिव एवं प्लास्टिक सर्जन के सहयोग से कटे हुए अंगूठे को फिर से जोड़ दिया।