फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बेटे को लंदन में बताकर सोनीपत में छिपाया, पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पत्नी द्वारा बेटे के लंदन में होने की दलील देकर उसे सोनीपत में छिपाने के मामले में पति ने बच्चे की अवैध हिरासत को लेकर हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सोनीपत के एसपी को बच्चे के ननिहाल में जाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति का आदेश दिया है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए जींद निवासी संदीप ने हाईकोर्ट को बताया कि उसका विवाह 2010 में हुआ था, जिसके बाद दोनों लंदन चले गए। इस दौरान उन्हें दो बच्चे पैदा हुए, जिनमें एक ढाई साल का बेटा और एक 10 साल की बेटी है। इसके बाद बच्चों की देखभाल के लिए दोनों भारत आ गए।
भारत आकर वे नोएडा रहते थे। याची को दोबारा लंदन जाना पड़ा और एक दिन अचानक पत्नी बिना किसी सूचना के नोएडा वाला घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से ही दोनों के संबंध बिगड़ते चले गए। मई 2021 में याची को पता चला कि उसकी पत्नी यूके आ गई है। याची ने लंदन की कोर्ट में याचिका दाखिल कर बच्चे की भारत वापसी सहित कस्टडी व अन्य मांगें की। लंदन की कोर्ट ने याची को राहत देते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों से बात करने देने का पत्नी को आदेश दिया। याची के बच्चे वीसी के दौरान चुपचाप रहते थे तथा बैकग्राउंड को छुपाया जाता था। याची 16 सितंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोनीपत में अपने ससुराल गया और बेटे को वहां पाया। याची ने कहा कि उसकी पत्नी ने लंदन की कोर्ट से भी जानकारी को छुपाया है। याची ने कहा कि उसका बेटा इस समय ननिहाल में अवैध हिरासत में है।
विज्ञापन

अब उसे देश और इस अदालत केअधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाने का प्रयास किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने सोनीपत के एसपी को आदेश दिया कि बच्चे को हाईकोर्ट के समक्ष वीसी के जरिये पेश किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि नाबालिग बच्चे को जिले की सीमा से बाहर न ले जाया जा सके। महिला वीसी पर यह दिखाने का प्रयास करती थी कि बच्चा यूके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें