मोरनी। नागरखेड़ा मंदिर के पास आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। इसमें मोरनी गांव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पानीपत की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इस टूर्नामेंट का आयोजन मोरनी युवा संगठन की ओर से किया गया था, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
फाइनल मैच में मोरनी गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता पानीपत की टीम को 5,100 रुपये से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मोहित परमार बैलों उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा जीवन में खेलों का विशेष स्थान होता है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। हर युवा को खेलों में भाग लेकर अपनी क्षमता को निखारना चाहिए।