फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रक्षाबंधन पर फिर बंद हुआ मोरनी-रायपुर रानी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगार गांव के पास मलबा गिरने से घंटों यातायात बाधित, जेसीबी से रास्ता खुला
विज्ञापन

बारिश में बार-बार मार्ग बंद होने से बढ़ी लोगों की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को मोरनी-रायपुर रानी मार्ग एक बार फिर मलबा गिरने से बाधित हो गया। बंगार गांव के पास सुबह करीब 8 बजे सड़क पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया। इससे त्योहार पर आने-जाने वाले राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर मलबा हटाया, जिसके बाद कुछ घंटे में मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया।

बारिश में बार-बार गिर रहा मलबा
पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर मलबा गिरने की समस्या बार-बार सामने आ रही है। विभाग की ओर से फिलहाल जेसीबी भेजकर मलबा हटाकर रास्ता खोल दिया जाता है, लेकिन लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर स्थायी इंतजाम नहीं होने से समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह, संदीप और विजय आदि ने बताया कि बारिश के दौरान पहाड़ियों से मलबा सड़क पर आने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। त्योहार के दिन मार्ग बाधित होने से समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी इंतजाम की मांग
स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर मलबा रोकने और यातायात सुचारु रखने के लिए स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने सड़क किनारे सुरक्षा दीवार बनाने, उचित जल निकासी की व्यवस्था करने और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान मलबा गिरने से मार्ग बार-बार बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें