मोरनी। 8 दोस्तों के साथ मोरनी घूमने आए व्यक्ति का सुबह सैर के दौरान पैर फिसल गया जिससे सिर में चोट लगने से मौत हो गई। साथियों की ओर से व्यक्ति को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरियाणा के सोनीपत जिला के गोहाना के पास कथूरा गांव का महेश पुत्र सत्यनारायण की उम्र 36 वर्ष थी। वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात था। वह अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ किसी काम के सिलसिले में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर से मिलने के लिए रविवार को घर से निकला था। रविवार शाम को सभी 9 लोग मोरनी में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। मंत्री से उनकी मुलाकात सोमवार को चंडीगढ़ में होनी थी। साथियों ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह सैर पर निकले तो महेश का पैर फिसल गया जिससे उसका सिर पत्थर पर लगा और मौत हो गई। वहीं, मृतक के पिता सतनारायण ने पुलिस को दिए बयानों में किसी भी साजिश से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का किसी भी साथी से कोई झगड़ा नहीं था।
कोट..
पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यानों को आधार मानते हुए धारा-174 की कार्रवाई की है। वहीं, पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। - श्याम सिंह, चौकी प्रभारी, मोरनी