फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी एएसआई पर स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर नकदी, सोने की अंगूठी व चेन गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। जबियाल पंचायत सरपंच प्रतिनिधि ने मोरनी चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुखजंट सिंह पर उनकी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करने, पंचायत के कागजात गायब करने, नकदी, सोने की अंगूठी व चेन गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीसीपी हिमाद्री कौशिक को दी शिकायत में एएसआई पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। मामले में डीसीपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात को उन्होंने पुलिस चौकी के पास अपनी नई स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर परिवार के सदस्यों के साथ किसी जरूरी काम से चले गए थे। अगली सुबह गाड़ी के आगे और साइडों के शीशे चकनाचूर थे। गाड़ी के अंदर सीटों पर जूतों के निशान थे। गाड़ी से पर्स, नकदी, सोने की चैन और अंगूठी गायब थी। उन्होंने चौकी में पहुंचकर बात की तो एएसआई सुखजंट सिंह ने उनके और परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि गाड़ी में पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे, जोकि गायब हो गए हैं। दीपक शर्मा ने डीसीपी हिमाद्री कौशिक को दी शिकायत में एएसआई से अपनी जान को खतरा बताकर मांग की है कि उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।



पुलिस कर्मचारी द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान रंजिश रखकर इस प्रकार की गैरकानूनी कार्य करना बेहद गलत है। इससे जनता में गलत मैसेज गया है। पंचायत संगठन जबियाल पंचायत के साथ खड़ी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग करता है। - पंचपाल शर्मा, प्रधान, मोरनी पंचायत संगठन
विज्ञापन




पुलिस कर्मचारी के द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक पुलिस कर्मचारी से इस प्रकार की उम्मीद नहीं की जा सकती। सुखजंट सिंह स्थानीय लोगों के प्रति द्वेष की भावना रखकर कार्य करता था। इसलिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - काजल, सरपंच, जबियाल पंचायत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें