विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित करते समाजसेवी ज्वाला सिंह।
- फोटो : PKL OFFICE
मोरनी। माता नगर कोटी मंदिर बडीशेर के प्रांगण में करवाई कबड्डी प्रतियोगिता में मोरनी व रायपुररानी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर शेरला गांव की टीम रही है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी ज्वाला सिंह भूडी ने भाग लिया और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में आसपास से कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल से युवा अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। आधुनिक युग में आजीविका के लिए भागदौड़ में लगे रहने से खेलों के लिए कम ही समय मिलता है पर जो मिलता है उसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखने की अपील की।