फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख से अधिक पहुंचे माता के भक्त

Mon, 07 Oct 2013 01:00 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन तक माता मनसा देवी मंदिर में करीब एक लाख 26 हजार 709 श्रद्घालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन



 इस दौरान महामाई के चरणों में रविवार शाम पांच बजे तक 29 लाख 95 हजार और 496 रुपये भी अर्पित किए। खास बात यह रही कि इस बार माता के भक्तों ने जमकर डॉलर और पौंड भी अर्पित किए।

 पंचकूला के उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. एसएस फुलिया ने बताया भक्तों ने सोने के 15 नग और चांदी के 181 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए।
विज्ञापन

 
भक्तों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा
- कनाडा- 25 डालर
-अमेरिका-28 डालर
-इंगलैंड- 55 पौंड
-अन्य यूरोपिय देशों से-130 यूरो
-ऑस्ट्रेलिया-पांच डालर

54 श्रद्धालुओं ने कराया बच्चों का मुंडन
रविवार को 54 श्रद्धालुओं ने अपने-अपने बच्चों का मुंडन करवाया। इस दौरान 220 नि:शक्त एवं वृद्ध लोगों को रेड क्रास द्वारा माता के दर्शन कराए गए।

डॉक्टरों की टीम भी रही मौजूद
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ऐलोपैथी, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां स्थापित की गई हैं। दांतों की सुरक्षा के लिए अलग से दंत चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


भक्त शान से कर रहे दर्शन
मंदिर में प्रशासन ने सफाई, प्रकाश और पानी की माकूल व्यवस्था की थी। किसी भी प्रकार की आग से संबंधित दुर्घटना से बचाव के लिए फायर टैंडर और दुर्घटना ग्रस्त लोगों को उपचार स्थल तक ले जाने के लिए 24 घंटे एुबुलेंस मौजूद है।

डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि मेला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के जवान तैनात हैं, जिनमें महिला पुलिस कर्मी महिलाओं को सुरक्षा कर रही हैं।
विज्ञापन


 इसके साथ-साथ स्वयंसेवक पुरुष एवं महिलाएं भी थोडी-थोडी दूरी पर श्रद्धालुओं को  विभिन्न प्रकार की मदद देते हैं, जिससे उनके उत्साह का संचार हो रहा है। श्रद्धालुओं के जल-पान के लिए मेला क्षेत्र में अलग-अलग भंडारा लगे हुए हैं जहां भोजन की पूरी व्यवस्था है। व्रत कर रहे श्रद्धालुओं के लिए फलहार की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें