फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराया

Sun, 06 Oct 2013 02:29 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही द्वितीय राजीव गांधी क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में शनिवार को भारत ने बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 22 ओवर में केवल 118 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम ने 21.5 ओवर में रन बनाकर मैच जीत लिया।

हरमनप्रीत सिंह को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। हरमनप्रीत ने 11 गेदों में 21 रन बनाए। पहले मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। बाग्लादेश की ओर से जाकिर हसन ने 35, शैफुल हयात ने 33, नोसाबिक ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं भारत की ओर से उत्कर्ष भुक्कल ने 18 रन देकर 3 विकेट, हरमनप्रीत सिंह ने 28 रन देकर तीन विकेट, कुलबीर सिंह ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि जबाव में भारत ने 21.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रन बनाए।

परमिंदर सिंह ने 47 रन, हरमनप्रीत सिंह  21 रन (नॉट आऊट), कुलबीर सिंह ने 17, अबुजुबीर ने 17 रन देकर 2, मोसाबिक ने 19 रन देकर 2 विकेट, अब्दुल हलीम ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए।

वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंका ने 50 रन ने पाकिस्तान को हरा दिया। दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट 159 रन बनाए।

सचुथा ने 57, थारिंडु ने 32, लाहिरू ओथापा ने 30, असाद परवेज ने 13 रन देकर 2 विकेट, मोहम्मद अदिल ने 11 रन देकर 2 विकेट, अली रफी ने 33 रन देकर 2 विकेट झटके।

पाकिस्तान की टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन बना पाई। मोहम्मद अदिल ने 27, अली रफी ने 17, रिहान ने 14 रन देकर तीन विकेट, वसहेन ने 16 रन देकर तीन, दिलाका ने 25 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें