फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में बंदरों का आतंक चरम पर,दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक अपने चरम पर पहुंच चुका है। गांव की गलियों, स्कूलों और यहां तक कि स्वास्थ्य केंद्र तक में बंदरों का कब्जा हो गया है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना अब खतरे से खाली नहीं रहा। कई जगह पर बंदरों ने आदमखोर प्रवृत्ति भी दिखानी शुरू कर दी है जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह से लेकर शाम तक दर्जनों बंदरों के झुंड गांव में घूमते रहते हैं। ये बंदर न केवल खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं, बल्कि कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई बच्चे और बुजुर्ग इनके हमलों का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि तुरंत टीम भेजकर बंदरों को पकड़कर जंगलों में कहीं दूर छोड़ा जाए। मोरनी की यह समस्या अब स्थानीय मुद्दे से बढ़कर जनसुरक्षा का प्रश्न बन चुकी है।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में भी डर
बंदर इतने आक्रामक हो गए हैं कि छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने तक में डर लगता है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।- ओम प्रकाश, स्थानी निवासी मोरनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें