फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोगा पुलिस ने 11 गांवों में चलाया कासो ऑपरेशन, 90 संदिग्ध घरों की तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब मुहिम के अंतर्गत मोगा पुलिस ने वीरवार सुबह जिले के 11 गांवों में कासो ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक चली, इसमें 150 पुलिस कर्मी शामिल थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह और डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने किया, उनके साथ 7 इंस्पेक्टर भी इसमें शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सबडिवीजन धर्मकोट के गांव तलवंडी मंगेरियां, डाला, बोहना, दाता, बुघीपुरा और रोली, तथा सबडिवीजन निहाल सिंह वाला के गांव बधनी कलां, राऊके, निहाल सिंह वाला, हिम्मतपुरा और बिलासपुर के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में 90 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई। साथ ही, 20 संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा, पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। यदि किसी को नशा तस्करी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो, तो वे तुरंत मोगा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें