फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय रायपुररानी में निपुण हरियाणा मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा और विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुदेश रानी के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में खंड रायपुररानी के 79 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्हें दो बेंचों में विभाजित कर नवीनतम शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को व्यावहारिक गतिविधियों और वैदिक तकनीकों के माध्यम से बच्चों के शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम समापन के दौरान सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर एबीआरसी देवेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, बीआरपी शोभना, गुरुसेवक, छवि, कृष्णा, सीमा, अनुपमा चौधरी और हरप्रीत ने प्रशिक्षकों में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें