फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मोदी के साथ सरकार हो या स्टूडेंट, सभी करेंगे योग

Sat, 28 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग का अभ्यास करतीं कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पंचकूला तैयार है। एक ओर जहां पंचकूला के सरकारी मुलाजिमों को योग के लिए तैयार किया गया है, वहीं दूसरी ओर ब्यूरोक्रेट और पंचकूला के राजनेता भी योगासन के अभ्यास में दिन-रात जुटे हैं। पंचकूला के स्टूडेंट्स को भी योग की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

 
पतंजलि योगपीठ समिति पंचकूला के मंडल प्रभारी प्रेम आहूजा द्वारा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में योग का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दूसरी ओर समिति और भारत स्वाभिमान समिति के योग शिक्षकों ने पीटीआई एवं डीपीई के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सामान्य अभ्यास क्रम (प्रोटोकाल) का योग प्रशिक्षण दिया है।

पंचकूला में पिंजौर और कालका के शिक्षण संस्थानों में भी योग करवाया जा रहा है। प्रेम आहूजा ने बताया पिंजौर, कालका के शिक्षण संस्थानों में पतंजलि योगपीठ के प्रधान महिपाल व भारत स्वाभिमान पिंजौर के लालसिंह व धनराज और पंचकूला में पतंजलि योगपीठ पंचकूला के प्रधान सूरत वालिया व सतपाल ने योग प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन


स्कूलों में बनाए गए हैं ट्रेनिंग सेंटर
जिला प्रशासन द्वारा योग प्रशिक्षण देने के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, रज्जीपुर, सेक्टर-15, सेक्टर-19, सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8, संस्कृति स्कूल सेक्टर-20, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4, राजकीय हाई स्कूल बिल्ला, राजकीय  सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला, रायपुररानी, नानकपुर, फिरोजपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्लहा, एमडीसी वैली स्कूल को सेंटर बनाया गया है। इन सेंटरों में करीब छह हजार विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। इन छात्रों में से ही 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए छात्रों का चयन होगा। 

12 से 14 तक सरकार करेगी योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में जिला पंचकूला में सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में 12 से 14 जून तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसमें हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद व विधायकों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को योग गुरु स्वामी रामदेव योग का प्रशिक्षण देंगे। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। 

9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण
पतंजलि योगपीठ द्वारा तय शेड्यूल अनुसार जिला में स्कूलों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले सभी स्कूलों के डीपीई व पीटीआई को योग प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद 1 से 3 जून को सभी खंडों में पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य व जिला परिषद के सदस्यों के साथ ग्रामीणों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

उपायुक्त ने कहा तैयारी पूरी
उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने शुक्रवार को जिले में होने वाले योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला  में होने वाले योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाए। उन्होंने बताया कि 12 से 14 जून तक सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें