फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के दो साल पूरे, JBT अध्यापकों ने किया महायज्ञ

Fri, 27 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
BT अध्यापकों ने किया महायज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के दो साल पूरे होने पर चयनित जेबीटी अध्यापकों ने पंचकूला सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ का आयोजन प्रदेश में शांति व भाईचारा व प्रेम स्थापित करने के लिए किया गया।
विज्ञापन


यज्ञ में आहुति देने के लिए हरियाणा के 21 जिलों से चयनित  अध्यापकों ने 21 किलो सामग्री की आहुति डाली। आचार्य पंडित ललित मोहन ने यज्ञ करवाया। राजेंद्र  शर्मा ने बताया कि पात्र अध्यापक संघ हरियाणा की जनता से अपील करता है कि  हरियाणा के समाज में एकता व भाईचारा बना रहे।

इसके साथ-साथ उन्होंने हरियाणा सरकार से भी आग्रह किया है कि इन चयनित जेबीटी को जल्द रोक हटते ही नियुक्ति पत्र दिए जाएं। वीरवार को इन अध्यापकों ने हवन में सरकार की कमियों की भी आहुति डाली। इनका कहना है हवन का आयोजन इसलिए भी किया गया  ताकि सरकार को हरियाणा के बारह हजार परिवारों की भलाई के लिए सद्बुद्धि मिले और सरकार बिना किसी भेदभाव के जनता के कार्यों में ध्यान लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें