फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑपरेशन शील्ड के तहत आज होगी मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में राहत दलों की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना मॉक ड्रिल का उद्देश्यरात 8 बजे से 8:15 बजे तक रहेगा ब्लैकऑउट, डीसी ने आमजन से सहयोग की अपील की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पंचकूला जिले में ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई शनिवार को दो चिह्नित क्षेत्र में व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव दलों की शीघ्र और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ऑपरेशन शील्ड की तैयारियों के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए मॉकड्रिल को यथासंभव वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 31 मई को शाम 5 बजे एक चिह्नित क्षेत्र में एयर रेड की सूचना के साथ पूरे जिले में सायरन बजाया जाएगा। चिह्नित स्थान पर एयर रेड की सूचना के साथ ड्रिल के दौरान विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में राहत दलों की तैनाती, रास्तों की निगरानी, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही सूचना एवं संचार व्यवस्था की त्वरित सक्रियता और विभागों के मध्य समन्वय को परखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील कि है कि एयर रेड सायरन सुनाई देने पर तत्काल नजदीकी सुरक्षित स्थान या शेल्टर में शरण लें। अफवाहों से बचें और केवल सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी हेल्पलाइन नंबरों और निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल को एक अभ्यास न समझें, बल्कि इसे वास्तविक परिस्थिति की पूर्व तैयारी मानें। ऐसी मॉकड्रिल में सक्रिय भागीदारी से न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली बेहतर होती है, बल्कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलती है।

पंचकूला में रात 8 बजे से 8:15 बजे तक रहेगा ब्लैकऑउट
डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि मॉकड्रिल के हिस्से के रूप में रात 8 बजे से 8 :15 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट (पूर्ण प्रकाश बंद) रखा गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को युद्ध कालीन जैसी आपात स्थिति के प्रति सजग करना है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। कृपया इस दौरान सभी बाहरी और आंतरिक लाइटें बंद रखें, मोबाइल फ्लैश लाइट या किसी अन्य प्रकार के प्रकाश का उपयोग न करें और पूरी तरह से सतर्क रहते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें