फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बनकर किशोर को पीटा, फिर किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 में ट्यूशन जा रहे दो किशोर स्टूडेंट्स को बीच रास्ते रोक कर एक व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर एक स्टूडेंट की हेलमेट व मुक्कों से पिटाई कर डाली। साथ ही उससे दो मोबाइल फोन छीन लिए और फिर उसे अगवा कर ले गया। जबकि साथी को वहीं छोड़ दिया। साथी ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-100 पर वारदात की सूचना दी। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही आरोपी छात्र को नाडा साहिब गुरुद्वारे के समीप छोड़कर फरार हो गया। घबराए स्टूडेंट ने किसी तरह परिवार से संपर्क किया। फिर परिजन उसे नाडा साहिब से लेकर घर लौटे। किशोर की मां ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जीरकपुर निवासी महिला ने बताया कि वीरवार की शाम करीब छह बजे उनका 16 वर्षीय बेटा दोस्त के साथ जीरकपुर से सेक्टर-20 पंचकूला में ट्यूशन जा रहा था। स्कूटर बेटा चला रहा था। पीछे दोस्त बैठा था। वे दोनों जब सेक्टर-20 के पुल के ऊपर से जा रहे थे, तो सेक्टर-12 के मोड़ पर उनके सामने एक स्कूटर सवार व्यक्ति रुका। उसने दोनों स्टूडेंट्स को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर डराया-धमकाया। फिर उसने किशोर को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उससे दो मोबाइल छीन लिए। आरोपी ने किशोर से हेलमट छीनकर उसी हेलमेट से उस पर हमला कर दिया और घूंसे भी मारे। हमलावर किशोर को डरा धमका कर स्कूटर के पीछे बिठाकर ले गया। लेकिन कुछ देर बाद वह किशोर को नाडा साहिब छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें