फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोबाइल मेडिकल यूनिट सौ दिन दाैरा कर टीबी की जांच करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट सौ दिन दाैरा कर टीबी की जांच करेगी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा को टीबी उन्मूलन की मुहिम तेज हो गई है। इसके लिए अन्य जिलों से अब तक 12 मोबाइल मेडिकल यूनिट मंगवाई गई हैं। साथ ही 28 गाड़ियां जल्द आ जाएंगी। यह गाड़ियां अभी तक करनाल, जींद, रोहतक, हिसार से मंगाई गई है। अन्य 28 गाड़ियां जल्द ही अन्य जिलों से मंगाई जाएंगी। इसके बाद इन मोबाइल मेडिकल यूनिट से लगातार सौ दिन तक पूरे हरियाणा में दौरा कर लोगों को टीबी मुक्त किए जाने का काम किया जाएगा। इसमें शहर के सभी सीएचसी, पीएचसी और सिविल अस्पताल में टीबी का टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा लगातार सौ दिनों तक गांवों में जांच के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की गाड़ी के साथ डॉक्टर, नर्सिग ऑफिसर और आशा वर्कर के साथ सभी गांवों में शिविर लगातार टीबी की जांच की जाएगी। लोगों को टीबी से मुक्त करने के लिए यह प्लान बनाया गया है। अब तक पंचकूला में 920 टीबी के मरीज सामने आए हैं। इसमें टीबी की बीमारी से बचाव के लिए लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें शुगर और बीपी के मरीजों को उनकी इजाजत लेने के बाद टीबी का टीकाकरण भी किया जाएगा। टीकाकरण करने के साथ ही जांच कर लोगों को टीबी से मुक्त करने की मुहिम पंचकूला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

टीबी से बचाव के लिए हरियाणा में मुहिम चलाई जा रही है। इसकी शुरूआत पंचकूला से हो रही है। पंचकूला से शुरूआत होने के साथ ही लोगों के टीबी की जांच सभी जगह पर की जाएगी। इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है। -डाॅ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें