फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने पहुंची मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 रुपये में करवा सकते हैं दूध, मिठाई और मसालों की जांच, 15 से 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन ने बरवाला में दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। डॉ. रामवीर ठाकन, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार, लैब अटेंडेंट सुनील और उनकी टीम ने दूध, दूध से बने उत्पादों, मिठाइयों, तेल, चावल, मसालों और फ्रूट जूस सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी।
विभाग के अनुसार, 21 से 30 अक्टूबर तक यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति मात्र 20 रुपये में खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करवा सकता है। जांच के 15 से 20 मिनट के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के तरीके बताए गए और साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. रामवीर ठाकन ने बताया कि जांच में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें