फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। आंबेडकर भवन में कालका विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सोमवार को खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया। दरबार में क्षेत्र के लोग चोरी, गंदे पानी की निकासी, गंदगी की समस्या, बुढ़ापा पेंशन, बिजली की समस्या, खंभा हटाने समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर आए थे। सबसे ज्यादा लोग चोरी की घटनाओं और पानी निकासी नहीं होने की समस्या से व्यथित थे। विधायक ने विभागाें के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके अलावा संबंधित विभागों को ई-मेल से समस्याएं भेजकर मौजूद लोगों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
विज्ञापन

खुले दरबार में लोगों ने मुख्य रूप से कालका में पार्किंग की समस्या के साथ-साथ निगम की बदइंतजामी की समस्या रखी। लोगों ने रोज बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर भी चिंता जताई। लोगों का कहना था कि उनके राशन कार्ड नही बन रहे हैं। दफ्तरों में निगम के अधिकारी नही मिलते हैं। सबसे ज्यादा निगम की समस्याएं हैं। समाजसेवी शालु ठाकुर ने समस्याओं को देखकर कहा कि टोकन मिलने के बाद भी लोगों को राशन नही मिल रहा है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा
विधायक प्रदीप चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि मुझे दी गई समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। लोगों की समस्याओं का हल होना बहुत जरूरी है। लोग आज सड़कों, बिजली, पानी, रोजगार जैसी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। चौधरी ने कहा कि व्यापार मंडल भी आज मिला और दुकानों में बारिश का पानी घुसने की समस्या रखी। जल्द ही निगम कमिश्नर के समक्ष दुकानों में बरसात का पानी घुसने के बारे बात की जाएगी और इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर संगत सिंह नंदा, अजय सिंगला, सुशील गर्ग, समाजसेवी सुनील शाम, एडवोकेट मुकेश सोढी, प्रीतम सिंह आनंद, रघुवंश मल्होत्रा, पूर्व एमसी रेखा शर्मा, सतीश भट्ट, हरभजन सिंह, नायब चौधरी, चेतन सचदेवा, गुरविंदर चौधरी, सुच्चा राम, चंचल शर्मा, अशोक कालू, गौतम भारद्वाज, अमन जैलदार, सतपाल अरोड़ा सहित अन्य लोेग मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें