पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ट्यूबवेल के पास नाना नानी के साथ रहने वाली एक नाबालिग ने मंगलवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नाबालिग ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह अपने नाना नानी के पास ट्यूबवेल पर रह रही थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। वारदात की सूचना पर सेक्टर-19 पुलिस चौकी इंचार्ज पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।