फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-19 दोहरे हत्याकांड में नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी रंजिश में हुई थी दो युवकों की हत्या, मामले में अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में आपसी रंजिश के चलते हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को संजीत और अर्जुन उर्फ चीटा की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग की संलिप्तता सामने आने पर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि अर्जुन और संजीत की बहन के बीच पुराने संबंध और विवाह को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि नामकरण कार्यक्रम के बहाने अर्जुन को बुलाया गया और वहां उस पर हमला किया गया। हमले के दौरान संजीत भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें