फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी सहमति मिले, बीज, उपकरण की खरीदारी में सब्सिडी मिले

विज्ञापन
बजट पर चर्चा करते किसान। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के किसानों को बजट से बहुत उम्मीदें हैं। सरकार अगर इन्हें इस बजट में पूरी कर दे तो काफी राहत मिलेगी। फसलों पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप से लागू किया जाना चाहिए। किसानों की मांग है कि उन्हें इस बजट में खाद, बीज और कृषि के लिए उपयोग में मिलने वाले यंत्र की खरीदारी में सब्सिडी दी जाए तो उन्हें राहत मिलेगी। किसान निधि और फसल सुरक्षा बीमा लाभदायक तो है लेकिन सभी किसानों को इसकी सही जानकारी नहीं है। इस कारण इसका फायदा नहीं मिल पाता है। इसके लिए भी सरकार को अपने स्तर पर अच्छे कदम उठाकर इसे पूरा करना चाहिए। किसान सुरक्षा के बारे में भी सरकार को पुख्ता बिना ब्याज का कर्ज मिलना चाहिए।
विज्ञापन


एमएसपी को कानूनी रूप देना चाहिए
सरकार को इस बजट में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी रूप देना चाहिए। डीजल और खाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे खेती महंगी हो गई है। अगर हमें अनाज की सही कीमत मिले और सिंचाई सुविधाओं में सुधार हो, तो हम आत्मनिर्भर बनेंगे। इसके लिए सरकार सकारात्मक कदम बजट में उठाए। - सोमनाथ, किसान

बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराएं
हमारे मोरनी एरिया में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। इससे फसलें नष्ट हो रही हैं। इस बार बजट में मुझे बहुत उम्मीद है। खासकर सोलर उद्यान विभाग के माध्यम से सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा सरकार हमें सोलर फेंसिंग जैसी सुविधाएं मुहैया करवा सके, तो इससे हमारी फसलों को सुरक्षा मिलेगी। हाइब्रिड आलू की खेती से भी अच्छा मुनाफा हो रहा है, लेकिन इस खेती में भी कई चुनौतियां हैं। आलू की फसल के लिए सही बीज, खेती के नए तरीके और पानी की उपलब्धता पर ध्यान देने की जरूरत है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इन समस्याओं के समाधान का प्रावधान इस बजट में करे। - पंकज परमार, किसान
विज्ञापन


प्रशिक्षण और बीमा का लाभ मिले
जंगली जानवर फसलों को बरबाद कर रहे हैं। सोलर फेंसिंग की सुविधा सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाए। खेती के लिए किसानों के लिए सिंचाई के साधन पर सब्सिडी में ट्यूबवेल दिए जाने चाहिए, जिससे किसान सही तरीके से फसल में लाभ कमा सकें। लगातार किसानों को बीमा का लाभ भी मिलना चाहिए। इसके लिए सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। बजट में इस बार यह उम्मीद कर रहे हैं। -भूपेंद्र सिंह, किसान

आत्मनिर्भरता के लिए बेहतर बजट बनाएं
खेती में नई तकनीक लाने और सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार को ज्यादा बजट देना चाहिए। सभी खादों पर सब्सिडी बढ़े और कृषि उपकरण सस्ते हों, ताकि उत्पादन बढ़ सके। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस नीतियां बननी चाहिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फायदा मिले। -हुकुम चंद, किसान

किसानों के लिए बजट अच्छा होगा
किसानों के लिए इस बार के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। सरकार लगातार एमएसपी फसलों पर जोर दे रही है। सरकार की ओर से बीमा की सुविधा भी दी जा रही है। इससे किसानों को लाभ होगा। किसानों के लिए सरकार खाद, यंत्र पर भी सब्सिडी बढ़ाएगी। बजट में इस बार किसानों के लिए अच्छा होने की उम्मीद है। - मुनीष बंसल, सीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें