फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की जांच स्वतंत्र एजेंसी से हो, भाजपा ने राज्यपाल से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले और वहां बनी हुई संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि यह घटना पंजाब में असंतोष फैलाने और सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने की बड़ी साजिश का एक हिस्सा है। यह अत्यंत आवश्यक है कि इस शर्मनाक कृत्य के पीछे के वास्तविक उद्देश्य और मास्टर माइंड का पर्दाफाश किया जाए और इसमें शामिल व्यक्तियों का पता लगाया जाए। इनमें वे लोग भी हो सकते हैं जिन्होंने राजनीतिक उद्देश्य से इस कृत्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन



भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया की वे ऐसी स्वतंत्र एजेंसी जो पंजाब सरकार के अधीन न हो से उससे जांच कराई जाए। भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि घटनास्थल पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर था और फिर भी यह घटना घटित हुई। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा पंजाब के कोर ग्रुप सदस्य केवल ढिल्लों, महासचिव अनिल सरीन, उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा, मोहनिंदर कौर जोश, सचिव रेणु कश्यप, भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह मेहराज और हरदीप सिंह गिल, प्रवक्ता एसएस चन्नी, प्रदेश संयोजक लीगल सेल एनके वर्मा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें