फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में लाई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गावों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के विजन के दृष्टिगत म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश के अधिक से अधिक गांवों को कवर किया जाए। इस प्रोजेक्ट में और तेजी लाई जाए। ताकि प्रदेश के सभी गावों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवायी जा सके। इसके अलावा, शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज उदय स्कीम की प्रगती की समीक्षा करने हेतू गठित कमेटी की 12वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लॉसिस को कम करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। इसके साथ-साथ समय की जरूरत को देखते हुए सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्य किया जाए और इसके लिए विशेष अधिकारी की डयूटी लगाई जाए ताकि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके और बिना किसी परेशानी के सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में बताया गया कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 4463 गांवों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई जा रही है। शेष गांवों को भी जल्द इस योजना के तहत लाकर 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई जाएगी। बैठक में अफसरों ने जानकारी दी गई कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने वाले 4463 गांवों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग के साथ सांझा कर ली गई है। इसकी मदद से अब स्कूल शिक्षा विभाग गांवों के स्कूलों में कंप्यूटर लगवाने की प्रक्रिया को अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें