कल्पना-कर्म-कीर्ति थीम पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, स्वर्ण जयंती वर्ष का भी हुआ उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में 47वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सतलुज गो-गेटर्स 2026 उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की थीम कल्पना-कर्म-कीर्ति रही। विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में 50 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती भी मना रहा है।
मुख्य अतिथि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जेएस गोराया रहे। इस अवसर पर विद्यालय के सह-अध्यक्ष व निदेशक-प्राचार्य गुर के. सेराई, सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सह निदेशक व निदेशक-प्राचार्य डॉ. कृत सेराई और विशिष्ट अतिथि दिनेश मोहन मौजूद रहे।
समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कल्पना, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सरदार प्रीतम सिंह सेराई और सरदारनी जगदीश कौर सेराई को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।