फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
17 वर्षीय आरोपी बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तारी पुलिस बोली, दोषी को दिलाएंगे कड़ी सजा

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को 24 घंटे के भीतर अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को रामगढ़ चौकी में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी 22 फरवरी की शाम घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद युवती पड़ोस के एक घर में मिली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद 24 फरवरी को उसे हिरासत में लिया गया और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अंबाला स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि महिलाओं, विशेष रूप से मानसिक रूप से कमजोर या दिव्यांग व्यक्तियों के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस साक्ष्य एकत्र कर मामले को मजबूती से अदालत में प्रस्तुत करेगी, ताकि आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित परिवार का सहयोग करें और अफवाहों से बचें। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें