फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर डीजी हेल्थ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा डीजी हेल्थ आरएस पूनिया से मिले। उन्होने ज्ञापन देकर अपनी मांगों को लागू करने के लिए कहा है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता बांगड़ ने कहा कि हरियाणा की नर्सिंग ऑफिसर की डिमांड हैं कि केंद्र के समान 7200 नर्सिंग एलाउंस और ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल किया जाए। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा)और पीजीआईएमएस रोहतक एवम् प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग एसोसिएशन ने एक मंच पर नर्सिंग कैडर की लंबित मांगों के संदर्भ में मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में प्रदेश की नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की स्टेट प्रेजिडेंट विनीता बांगड, पीजीआई रोहतक प्रेसिडेंट विकास फोगाट, वाइस प्रेसिडेंट विकास यादव, ज्वाइंट सेक्रेटरी रूबी मोर,निर्मल ढांडा, राजेंद्र, मोनिशा नलहड़ मेडिकल कॉलेज, नेतृत्व में 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ड्यूटी पर नर्सिंग ऑफिसर द्वारा ब्लैक बैज लगाकर रोष प्रकट करना है। इसके बाद भी अगर सरकार बातचीत के लिए नहीं बुलाती तो सभी एसोसिएशन मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें