फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला के 417 सरकारी विद्यालयों में हुई मेगा पीटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के 417 सरकारी विद्यालयों में हुई मेगा पीटीएम
विज्ञापन

बालवाटिका से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

पंचकूला। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंचकूला जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह बैठक विद्यालय समय के प्रथम दो घंटों में बालवाटिका से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ आयोजित की गई।
बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सीखने के स्तर, उपलब्धियों एवं सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही बच्चों के व्यवहार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, स्वच्छता तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पीटीएन में अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के सीमित और उचित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बच्चों का अनावश्यक स्क्रीन टाइम कम करने तथा पढ़ाई, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए नियमित समय निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में बच्चों की दैनिक समय-सारणी, जिसमें सोने, जागने, पढ़ने, खेलने एवं भोजन करने का समय शामिल है, पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय से घर लौटने के बाद बच्चों को सकारात्मक पारिवारिक एवं शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने तथा नियमित पठन-पाठन की आदत विकसित करने में अभिभावकों की भूमिका पर जोर दिया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने कहा कि अभिभावक-अध्यापक बैठक केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा का माध्यम नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यवहार, जीवनशैली और सर्वांगीण विकास में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से ही बच्चों की शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने भी अभिभावक-अध्यापक बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) कौशल विकसित करने के लिए विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी अनुकूल शैक्षणिक वातावरण आवश्यक है। अभिभावकों की नियमित सहभागिता से बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ विकसित करने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को विद्यालयों में पीटीएम आयोजित की जाएगी, ताकि अभिभावकों की नियमित सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें