चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के 580 ठिकानों पर छापे मारे।पुलिस टीमों ने 215 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 211 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 9 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करी में 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 569 ग्राम अफीम, 351 नशीली गोलियां और 64,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।