फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मेगा डॉग शो 18 से, रॉटविलर, लेब्राडोर होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला रॉयल कैनल क्लब पेट एनिमल हेल्थ सोसाइटी सेक्टर-3 व हरियाणा पशुपालन विभाग की ओर से 18 और 19 नवंबर को मेगा डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। यह डॉग शो होटल हॉलीडे इन सेक्टर-3 के सामने आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-1 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राॅयल कैनल क्लब के महासचिव सिकंदर सिंह ने बताया कि इसमें ट्राइसिटी के अलावा पंजाब और हरियाणा के अन्य जिलों सहित लगती सीमा के राज्यों से लोग शिरकत करेंगे। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा डॉग शो होगा। रॉटविलर, लेब्राडोर, रिट्रीवर कुत्तों का शो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। समारोह में ब्रिटिश उच्चायोग की उपायुक्त कैरोलिना मुख्य अतिथि होंगी। शो में उचित सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। शो में 200 से अधिक नस्लों और 400 से अधिक डॉग की भागीदारी होगी। कई वीआईपी मेहमानों और नौकरशाहों के आने की उम्मीद है। इस मौके पर पंचकूला पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रणजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन वितरित किए जाएंगे इनाम
डॉग शो के दूसरे दिन विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मेगा शो में सर्बिया, इटली, जर्मनी, स्लोवेनिया और रूस सहित कुछ यूरोपीय देश भी भाग लेंगे। घरेलू दायरे में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ट्राइसिटी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से डॉग आएंगे।
पंजीकरण के लिए 99152-68876 पर करें कॉल
पंचकूला रॉयल कैनल क्लब के अध्यक्ष सनी शेखों ने कहा कि ज्यूरी में दो अंतरराष्ट्रीय जज कोरिया और सर्बिया से आएंगे जबकि भारत से दो जज पुणे और कोयंबटूर से आमंत्रित किए गए हैं। ज्यूरी सदस्यों के प्रमुख नामों में कोरिया से पार्क, सर्बिया से अलेक्जेंडर, गौरी नरगोलकर और शरत शामिल हैं। इच्छुक लोग पंजीकरण के लिए 99152-68876 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें