फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रैफिक एसएसपी की कांस्टेबल और होमगार्ड को नसीहत,' स्माइल के साथ और प्यार से करें बात'

Mon, 16 Sep 2019 01:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक हवलदार
विज्ञापन
यातायात की सुरक्षा को लेकर हमारा फर्ज है कि सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया जाए। इसके बाद अगर वह नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो उनका चालान काटा जाए, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि यह काम दायरे में होकर करेें।
विज्ञापन


किसी से गलत बर्ताव न करके हमेशा ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। टारगेट लेकर नहीं चेहरे पर स्माइल रखकर काम करें। यह कहना है कि ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद का। शनिवार दोपहर हुए मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी कांस्टेबल और होमगार्ड को नसीहत दी।

मीटिंग में 250 से 300 पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ सेक्टर-26 ट्रैफिक पुलिस लाइन पहुुंचे। ऑडिटोरियम पूरा भरा हुआ था। दोपहर करीब 1 बजे मीटिंग शुरू की गई। मीटिंग में लगातार रिश्वत के मामले के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान एसएसपी में कांस्टेबल और होमगार्ड को नसीहत देने के बाद उनके परिवारों भी समझाया।
विज्ञापन


बता दें कि ट्रैफिक डीएसपी एडमिन केवल कृष्ण ने बीते 12 सितंबर को एक एडवाजरी जारी कर सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस हेडक्वार्टर में ट्रैफिक पुलिस व आईआरबी के कांस्टेबल और होमगार्ड्स को पहुंचना जरूरी किया था। इस दौरान उनके साथ एक पारिवारिक सदस्य का आना जरूरी किया था। आर्डर जारी होने के बाद सभी समयानुसार ट्रैफिक लाइन पहुंच गए थे।
वायरलेस पर भी दी गई थी सूचना

ट्रैफिक पुलिस हेडक्वार्टर में समय से पहुंचने के लिए को शहर के सभी डिवीजनों में वायरलेस कर इसकी सूचना भी गई थी, ताकि सभी कांस्टेबल और होमगार्ड वक्त पर इस प्रोग्राम में हिस्सा ले सकें। इस कारण प्रोग्राम में ज्यादातर सभी पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

इसलिए परिवारों को भी बुलाया था
बताया गया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने पर न सिर्फ उनकी बदनामी बल्कि परिवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके परिवारों को भी लोगों की बातों से बचना पड़ता है। यही वजह थी कि इस मीटिंग के जरिए उनके परिवार को भी समझाना था कि ऐसे हालत में उन्हें कैसे बर्ताव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें