फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निपुण हरियाणा मिशन की बैठक, प्रवेश उत्सव को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की मीटिंग, जीरो ड्रॉपआउट पर जोर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत स्टीयरिंग कमेटी की बैठक उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रवेश उत्सव को जोर-शोर से मनाने और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की रणनीति बनाई गई।
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, डाइट प्राचार्य सुजाता खत्री सहित विभिन्न खंडों के शिक्षा अधिकारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार ने पीपीटी के माध्यम से जिले की प्रगति, सेंसेस असेसमेंट के परिणाम और एफएलएस स्टडी की तैयारियों की समीक्षा प्रस्तुत की। साथ ही प्रवेश उत्सव के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षों में पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में नामांकन में लगातार वृद्धि हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को जीरो ड्रॉपआउट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें