फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जितेश मनोचा हत्याकांड में चार आरोपियों का मेडिकल, दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर विशेष मेडिकल बोर्ड ने की जांच, नए आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर के चर्चित व्यापारी जितेश मनोचा हत्याकांड में गिरफ्तार चारों आरोपियों का मंगलवार को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में विशेष मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया गया। वहीं मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत के आदेश पर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चार डॉक्टरों के विशेष मेडिकल बोर्ड ने आरोपी खुशदीप सिंह उर्फ दीपी, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, मनीष कुमार और रोहित मेहता की जांच की। मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट बुधवार को अदालत को सौंपेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने हिरासत में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सिर मुंडवाने और शरीर पर चोटों के निशान होने का मामला भी अदालत के समक्ष उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए निष्पक्ष जांच के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उधर, हत्याकांड की जांच आगे बढ़ाते हुए पिंजौर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अजीत पाल और गुरप्रीत निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें